तीन स्वास्थ्य केदो पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।

0
26



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत तीन स्वास्थ्य केदो पर प्रत्येक माह के भांति 9 फरवरी को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जांच की गई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूललीडुमर के प्रभारिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुली डूंगर में 293 गर्भवती महिलाओं की जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह एवं डॉ पूनम कुमारी के द्वारा किया गया जबकि उनके सहयोग में एएनएम बबीता कुमारी कुमारी निलम मनीषा पटेल जबकि भितिया अस्पताल में डॉक्टर कंचन प्रभा एवं एएनएम ममता कुमारी के द्वारा 125 गर्भवती महिलाओं के लिए जांच की गई ।

वहीं गोंडा उप केंद्र में डॉक्टर शिवाजी सिंह एवं एएनएम बिंदु कुमारी पुष्पा कुमारी शबनम कुमारी के सहयोग से 80 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई इस दौरान प्रभारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं के जांच को लेकर ऊंचाई हीमोग्लोबिन ब्लड प्रेशर शुगर एचआईवी जच्चा बच्चा का धड़कन गठन तरीके से जांच की गई इस दौरान कुल 498 गर्भवती महिलाओं की जांच करते हुए निशुल्क दवाई का भी वितरण किया गया इसके साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं को उचित सलाह देते हुए बताया गया वजन नहीं उठाना है बिना डॉक्टर के दिखाएं किसी प्रकार की दवाई नहीं लेना है इसके साथ ही चिकित्सकों के द्वारा जांच के क्रम में कई प्रकार के बचाव को लेकर उचित सलाह भी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here