पंचायत में उपेक्षित पड़े कार्यों की सूची के साथ मैदान में उतरे मुखिया जी, विकाश की गति तेज।

0
35



Spread the love

बगहा/चौतरवा। बगहा एक प्रखंड स्थित पतिलार पंचायत के विभिन्न वार्डो में विकाश की गाड़ी दौड़ चली है। बता दे कि पंचायत के चैनपुर वार्ड नंबर 10 मे पुल और सड़क का निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। बताते चले कि चैनपुर में दशकों पूर्व आई भीषण बाढ़ ने पुल को ध्वस्त कर दिया था, तब से लेकर अब तक पुल का निर्माण नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीण बड़े स्तर के नेता से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि तक को आवाज लगाई थी पर किसी ने इसपर ध्यान नहीं दिया।

जिससे आस पास में रहने वाले लोग भी नाला पर पुल नहीं होने से अपने आप को एकदूसरे से अलग हुआ महसूस करने लगे थे। और पुल की उम्मीद खत्म कर चुके थे। लेकिन 2021 के पंचायत चुनाव में डॉ० अभिषेक मिश्रा ने वहां के ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अगर पंचायत के लोग सेवा का मौका देंगे तो निश्चित रूप से पुल बनेगा। वही डॉ० अभिषेक मिश्रा ने बताया कि पंचायत के बेहतर विकास के लिए हम लगातार प्रयास में लगे हुए है और पूर्व की जितनी भी उपेक्षित योजनाएं थी हमने सबपर काम करना शुरू किया और साथ ही उन्होंने बताया कि पुल और सड़क के अभाव में लोगों की अनेकों कठिनाइयां झेलनी पड़ती थी जिसको देखते हुए हमने यह निर्माण कार्य पूर्ण किया।

स्थानीय ग्रामीण धुरंधर यादव ने बताया कि यहां के लोग अब अपनी उम्मीद छोड़ चुके थे लेकिन मुखिया जी के द्वारा यह कार्य हमलोगो के लिए एक वरदान साबित हुआ है। मौके पर पंचायत सेवक राहुल कुमार, जदयू जिला प्रवक्ता अभय कुमार उपाध्याय, अभिनन्दन कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक गोविंद कुमार, कृष्णा पासवान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here