



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला फूली डूमर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूली डूमर में आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभावित चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह के अध्यक्षता में सभी एएनएम के साथ एक साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार चौधरी, भी सी सी एम् अमित कुमार, डबलू एच ओ आर आर टी डाक्टर राकेश कुमार ,डबलू एच ओ मुनीटर संजीव कुमार के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी एक एन एम को नियमित टिकाकरण का समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान डाक्टर सुनील कुमार चौधरी द्वारा प्रति सत्र पर टिका लगाने के बाद बच्चों को 30 मिनट तक ए एन एम अपने निगरानी में बैठाकर रखने कै लेकर निर्देश दिया गया है। और ए ई एफ आई कि की स्थिति में एएनएम को ए ई एफ आई किट के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। और उसका उपयोग करने का तरीका बारे में प्रशिक्षण भी दिया गया। वहीं पारिवारिक चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह के द्वारा टीकाकरण से अच्छादित सभी बच्चों को अगले 48 घंटे तक एएनएम और आशा के द्वारा बच्चों पर निगरानी रखने का विशेष निर्देश दिया गया। भी सी सी एम् अमित कुमार द्वारा सभी टीका पड़े बच्चों का समय से यू डब्ल्यू ई एन पोर्टल पर एंट्री समय सीमा पर करने का निर्देश दिया गया डॉ राजेश कुमार द्वारा सभी एएनएम को टीकाकरण उपरांत दिल्ली सीट सुदृढ़ तरीके से भरने और पेरासिटामोल सिरप सभी बच्चों को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। इस मौके पर बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक विकास कुमार प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक रोहित कुमार बि एम् एन ई प्रीतम कुमार झा उर्फ बीकू झा इसके साथी आशा फैसिलिटी एवं सभी एएनएम उपस्थित।










