77वां गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन , धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पूरे आन-बान-शान से लहराया तिरंगा।।उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान।।

0
241



Spread the love

बेतिया /मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट ।।

बेतिया/मझौलिया। भारतीय गणतंत्र के 77वां पावन अवसर पर मझौलिया प्रखंड में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों, राजनीतिक कार्यालयों एवं पंचायत भवन परिसरों में पूरे राजकीय सम्मान के साथ झंडोत्तोलन किया गया। तिरंगे के साथ राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा।प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख शुक्ता मुखी, अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी राजीव रंजन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ पूनम कुमारी, मनरेगा कार्यालय में कार्यक्रम पदाधिकारी तरुण कुमार, शुगर इंडस्ट्रीज में यूनिट हेड उदयवीर सिंह तथा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अमर कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

मध्य विद्यालय हरी पकड़ी में प्रधानाध्यापक डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर, ए.एच. होली मिशन स्कूल में डायरेक्टर जुबेर आलम उर्फ मुन्ना खान एवं एम.जी. पब्लिक हाई स्कूल में व्यवस्थापक अरशद सरहदी के नेतृत्व में झंडोत्तोलन हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और कार्यक्रमों से सभी को भावविभोर कर दिया। मुखिया सत्य प्रकाश, कमल पति देवी, अरुणा देवी, हरी लाल यादव, आशीष भट्ट, देवी सहनी, शिव शंकर ठाकुर उर्फ पुतुल ठाकुर, कुंती देवी, आशा देवी, प्रियंका देवी, निर्मला तिवारी, सजरा खातून, संतोष कुमार, शारदा देवी, अजय राय, आशा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत भवनों में तिरंगा फहराया। पैक्स अध्यक्ष शत्रुघन कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनीष कुमार, गोपीचंद यादव, इजहार हुसैन, मंटू कुशवाहा, कृष्ण मोहन चौरसिया एवं प्रदीप कुमार सिंह ने भी झंडोत्तोलन किया।


आवास योजना में ईमानदारीपूर्वक उत्कृष्ट कार्य करने वाले आवास सहायक अजीत कुमार राम को प्रखंड कार्यालय परिसर एवं मझौलिया पंचायत भवन में आयोजित समारोह के दौरान मेडल पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि 25 जनवरी तक उन्होंने 1365 आवास डाटा अपलोड किया, जो शत-प्रतिशत है। इसके अलावा नाजिद, जितेंद्र कुमार, प्रधान सहायक हसन इमाम, हिंदी अनुवादक संतोष कुमार तथा कार्यालय परिचारी खुर्शीद आलम को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने उपस्थित नागरिकों को देश की प्रगति, शांति, सांप्रदायिक सौहार्द, समृद्धि, देशभक्ति एवं संविधान पालन का संकल्प दिलाया। 26 जनवरी के अवसर पर संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों एवं महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here