



सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत खेसर पंचायत अंतर्गत खेसर तारापुर रोड जाख बाबा स्थान के समीप संत मेरीस पब्लिक स्कूल खेसर के प्रांगण में दो महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर पूरे तैयारी किया जा रहा है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथी के रुप में पुलिस अनुमंडल बेलहर के एस डी पी ओ डाक्टर रविन्द्र मोहन प्रसाद होगें जबकी कार्यक्रम में अतिथी सम्मान के रुप में फुल्लीडुमर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मनोज प्रभाकर होंगें इसके साथ ही गरीमामयी उपस्थिति खेसर थाना के थाना अध्यक्ष सुप्रिया कुमारी भी मौजूद रहेंगी।इस बात की जानकारी देते हुए संत मेरीस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एम बी जोसी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की दो दीवसीय महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय का आठवां वार्षिक दिवस समारोहपूर्वक वर्ष 2025/2026 मनाया जायेगा साथ ही इसके उपलक्ष में 03 किलोमीटर मैराथन का भी आयोजन किया जा रहा है इसके साथ ही मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए सफल प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के करकमलों सफल प्रतिभागियों के बिच वितरन कराया जायेगा ।प्रथम पुरस्कार 5111 जबकि द्वितीय पुरस्कार के रुप में 3111, वहीं तृतीय पुरस्कार के रुप में 1111 होगा इस मोके पर चेयरमेन,सेंट मैरीस अंगीका जोन काउंसिल मिस्टर जोय जोसीप,प्राधानाचार्य सेंट मैरीस इंग्लिश स्कूल संग्रामपुर प्राधानाचार्य संत मैरीस इंग्लिश स्कूल चांदन, प्राचार्य संत मैरीस इंग्लिश स्कूल विद्यापति नगर भी मुख्य रुप से उपस्थित रहेंगे इसके साथ ही संत मैरीस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एम बी जोशी ने यह भी बताया की यह आयोजन क्षेत्र के लोगो के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने ,खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है ।










