सीओ ने गरीब व असहायों के बीच किया कंबल वितरण, कंपकपाती ठंड के बीच जिला प्रशासन की सराहनीय पहल।

0
136



Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- भारतीय सीमा सहित नेपाल के तराई क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से पछुआ हवा चलने व कंपकंपाती ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर गरीब निसहाय, विकलांग जरूरतमंद लोगों के बीच जिला प्रशासन ने भीषण ठंड से बचाव को लेकर बीड़ा उठाया है। डीएम के निर्देश पर असहाय गरीबों के बीच अंचलाधिकारी ने कम्बल का वितरण किया। सीओ बगहा दो वसीम अकरम ने बताया कि गरीब असहाय परिवार के बीच ठंड से बचाव को लेकर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। जरूरतमंदों की मदद करना प्रशासन का कर्तव्य है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भीषण ठंड में किसी भी व्यक्ति को परेशानी ना हो। निरंतर गिरते तापमान एवं शीत लहर को देखते हुए प्रशासन ने अब गरीब असहायों के लिए अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार की देर शाम कैलाशपुर ठाढी गांव निवासी गरीब व बेसहारा लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिला प्रशासन की ओर से सौ कंबल बांटने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here