सेवा पर्व के तहत वन विभाग ने निकाली गई साइकिल रैली।

0
161



Spread the love

17 सितंबर से वन विभाग मना रहा सेवा पर्व, 2 अक्टूबर को होगा समापन

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:-
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा सेवा पर्व मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वन क्षेत्र में साफ सफाई को विशेष रूप से शामिल किया गया है। इसी के तहत बुधवार को साइकिल रैली निकाल लोगों को भी साफ सफाई के लिए जागृत किया गया। रेंजर अमित आनंद ने बताया कि इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाना है। पूरे रास्ते पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। पर्यावरण का क्षरण रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यक हैं। साइकिल चलाना एक संदेश है कि, हम प्रकृति से जुड़ना चाहते हैं और उसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है। पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। पौधारोपण, प्लास्टिक का परहेज और साइकिल जैसे स्वच्छ यातायात के साधनों को अपनाकर हम सभी एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं। लगभग 15 दिनों तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता, खेलकूद के साथ-साथ प्रभात फेरी व साइकिल रैली कार्यक्रम को शामिल किया गया है।

इन सभी कार्यक्रमों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शामिल कर इसका अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को भेड़िहारी वन क्षेत्र के भेड़िहारी कंपार्ट से साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग के सभी कर्मी शामिल हुए। 2 अक्टूबर के दिन समापन कार्यक्रम में विभाग के वरीय अधिकारियों के उपस्थिति में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। साईकिल रैली का नेतृत्व वनपाल सूरज राम कर रहे थे। जिनके साथ चंदन गुप्ता भी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here