पिकअप वाहन से महिला जख्मी, फुल्लीडुमर में उपचार के बाद बांका रेफर।

0
190



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र पथडडा गांव में एक पिक अप वाहन टेंट का समान लेकर पथडडा गांव मंगलवार को गया हुआ था। पिकअप वाहन के चालक वाहन से समान उतारने के दौरान वाहन को पीछा कर रहा था। की इसी दौरान एक 35 बर्षिय महिला चंदा देवी पिछे से गुजर रही थी। चालक द्वारा अपनी सन्तुलन खोते हुए महिला चंदा देवी के शरीर पर चढ़ा दिया। जिससे महिला चंदा देवी बुरी तरह से जख्मी हो गयी। घटना होते ही चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। परीजनो द्वारा घटना की जानकारी फुल्लीडुमर थाना अध्यक्ष बबलू कुमार को दिया गया सुचना पाते ही थाना अध्यक्ष अपने दर्द के साथ पथडडा गांव पहुंचे और वाहन को जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार परीजनो के द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर लिया गया। चिकित्साको के द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज हेतु शदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बबलू कुमार से जानकारी लेने पर बताया गया है कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। जख्मी के परीजनो के द्वारा आवेदन दिए जाने पर आगे की कार्यवाही जांचों उपरांत की जायगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here