




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। आंगनबाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं के राज्य संगठनों के अहवान पर बुधवार को फुल्लीडुमर प्रखंड मुख्यालय वालविकाश परियोजना कार्यालय के समक्ष अपनी तीन सुत्रीय मांगों को लेकर एक दीवसीय धरना देते हुए एक ज्ञापन भी दिया गया है। इस दौरान धरना पर बैठी सेविकाओं सहायिकाओं ने बताया की विहार सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है।
तो राज्य स्तर संगठन के माध्यम से पुरे राज्य की सेविकाओं सहायिकाओं के द्वारा 12 एवं 13 अगस्त 2025 विहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का काम किया जायेगा मुख्य मांग निम्न प्रकार से है। 1/आंगनबाड़ी सेविकाओं सहायिकाओं को सरकारी करन क्रिया जाय ,2/ गुजरात के हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्नायानुसार ग्रेच्युटी लागू किया जाय 3/जबतक सरकारी करन नहीं किया जाता है तब तक अन्य एन डी ए शासित राज्यों के अनुरूप मानदेय बढ़ोतरी की जाय।