एक कोर्ट वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0
182



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत खेसर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी विकास मंडल को खेसर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण एस आई संजय कुमार सिंह के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त होते ही थाना क्षेत्र के मधुबन गांव से सोमवार की रात्रि गिरफ्तार करते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए पुलिस अभिरक्षा में बांका न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण द्वारा बताया गया है कि उक्त गिरफ्तार व्यक्ति विकास मंडल पर मामला दर्ज था। कोर्ट वारंट एन बी डबलु का नोटीस प्राप्त होते ही गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेजा गया है। बताया गया की बांका जिले के अलावे भी दुसरे जिला में भी अपराधिक मामला दर्ज था। खेसर थाना की पुलिस कई बार गिरफ्तार करने का काफी प्रयास किया जाता था। लेकीन पुलिस के नजरों से भागते रहता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here