सांसद ने किया क्षेत्र का क्षेत्रीय दौरा।

0
270



Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका के सांसद गिरधारी यादव क्षेत्रीय दौरा के क्रम में प्रखंड फुल्लीडुमर प्रखंड सांसद प्रतिनिधि पूर्व पंचायत समिति सदस्य कौशल किशोर सिंह उर्फ राजा के घर गादी राता अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। जहां पर उनके साथ उनके पुत्र चाणक्य प्रकाश रंजन भी साथ चल रहे है। इस दौरान सांसद गिरधारी यादव मोतिया और बेला गांव में भी पूर्व में मृतक के परिजनों से भी मिलकर उन्हें सांत्वना देने का काम किया। सांसद गिरधारी यादव अपने समर्थकों के साथ प्रखंड जदयू अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी के निवास स्थान पुरानी राता गांव में बैठकर अपने काफी समर्थकों के साथ राजनीतिक चर्चा किए। इस दौरान सांसद ने अपने समर्थकों को संगठन मजबूती पर चर्चा की। इन्होंने कहा कि बेलहर विधानसभा में जद यू संगठन को मजबूत करने का काम अगर किसी ने किया है। इनके द्वारा कार्यकर्ताओं को उपेक्षित करने का काम किया है। विकास के नाम पर ढिंढोरा पीट रहा है। जबकि क्षेत्र में मेरे द्वारा जो विकास किया गया है वह जीवन में कोई नहीं कर पाएगा। इनके द्वारा यह भी बताया गया कि दल के कुछ लोगों ने दल को तोड़ने का एवं सरकार गिराने का काम किया था। जो किसी से छुपा हुआ नहीं है। अगर इस परिस्थिति में भी वैसे गद्दार लोगों को किसी भी डाल के द्वारा वैसे लोगों को प्रत्याशी बनाया जाता है। तो दल के लिए सही नहीं होगा। इस परिस्थिति में कोई ठोस निर्णय लेना ही उचित होगा। बेलहर विधानसभा के अंतर्गत तीन प्रखंड पड़ता है चंदन, बेलहर, फुली डूमर 25 में बिहार विधानसभा का चुनाव को लेकर सांसद अपने पुत्र चाणक्य प्रकाश रंजन को क्षेत्र के तमाम गांव में भ्रमण करते हुए पात्र परिचय कार्यकर्ता से परिचय करने में लगे हुए हैं। चाणक्य प्रकाश रंजन पढ़ा लिखा नौजवान है।

दल का खुलासा तो अभी नहीं हो पाई है लेकिन चुनाव के समय में आने को लेकर बिल्कुल तैयार है। इस संबंध में सांसद गिरधारी यादव किसी दल का चर्चा नहीं कर रहे हैं। लेकिन क्षेत्र में या चर्चा जोरो से है वैसे इस संबंध में जब चाणक्य प्रकाश रंजन से पूछने पर बताया कि मेरे पिताजी जदयू से लगातार सांसद और विधायक रह चुके हैं। अगर बेलहर विधानसभा से मुझे सेवा करने का मौका मिला तो इसमें हम पीछे नहीं रहेंगे पूछने पर क्या किस दल से चुनाव लड़ने आ रहे हैं। दोनों में इस बात को काटते हुए बताएं मौका मिलने पर बताया जाएगा इस मौके पर संसद के साथ प्रखंड सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर सिंह प्रखंड अध्यक्ष जदयू विनोद चंद्रवंशी गौरी शंकर यादव विजय यादव अशोक देव शंकर पासवान अरविंद यादव चंदन सिंह बांका सांसद प्रतिनिधि बांके बिहारी पिंटू यादव गोपाल प्रसाद सिंह प्रवीण सिंह सुनील देव सुदर्शन शाह पूर्व जिला परिषद सदस्य कमलाकांत यादव पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, पथडड पंचायत के मुखिया संतोष कुमार यादव, संजय मंडल सुबोध यादव मनोज मंडल इसके अलावे भी काफी संख्या में कार्यकर्ता साथ थे फुल्लीडुमर के बाद सांसद बेलहर को प्रस्थान कर कर गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here