बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत।

0
164



Spread the love

विवेक कुमार सिंह की रिपोर्ट..

बेतिया/वाल्मीकिनगर। झमाझम बारिश के बीच वीटीआर ने हरियाली की चुनर ओढ़ ली है। बारिश के बाद हरियाली छाने से यहां रौनक बढ़ गई है। बारिश के बीच कल-कल बहती गंडक नदी, मदमस्त बयार व झूमते पेड़ों की डालियां साथ ही पेड़ों पर फुदकते हुए परिंदे की मौजूदगी खुशनुमा मौसम का एहसास कराते हुए वीटीआर हसीन वादियों को चार चांद लगा रही हैं।
थाना क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज हवा के साथ बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया। मई महीने में पिछले कई दिनों से सूरज की तपिश लोग परेशान थे। जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता था।लोग घरों से निकलने से बचते थे। कई दिनों से बढ़ते तापमान के बीच भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बाद खुशनुमा हुए मौसम से लोगों ने राहत की सांस ली है। कृषि वैज्ञानिक विनय कुमार सिंह के अनुसार, बारिश से सब्जियों को‌ फायदा हुआ है।वहीं किसानों के चेहरे खिल गये है। बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई। कई दिनों से बारिश न होने से गन्ने की फसल सूख रही थी। वहीं आम एवं लीची को ज़बरदस्त फायदा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here