




सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बाँका। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग अलग जगहों पर से फुल्लीडुमर थाना के पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर छापामारी करते हुए दो अपराधी को गिरफ्तार करने में सफ़लता पाई है। थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति अंकीत कुमार जो कड़ुआ गांव निवासी बताया गया है। ये मार-पिटाई मामले में अभियुक्त था जो फरार चल रहा था। वहीं दुसरा व्यक्ति थाना क्षेत्र के नगर डीह गांव का है। दिलीप पंजीयारा जो कोर्ट वारंटी बताया गया है जो वर्षो से फरार चल रहा था। दोनों को गिरफ्तार करते हुए फुल्लीडुमर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराते हुए कानूनी प्रक्रिया करते हुए बांका न्यायालय भेज दिया गया है।