चांद के दीदार के बाद आज देशभर में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-फितर का त्यौहार।

0
295



Spread the love

एकता भाईचारा सांप्रदायिक सौहार्द देश की अखंडता और समृद्धि के लिए मांगी गई दुआ।

रोजेदारों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की दी मुबारकबाद।

मझौलिय से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया। एकता प्रेम शांति सांप्रदायिक सौहार्द का पैगाम देने वाला ईद का पर्व पूरे प्रखंड में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों में रोजेदारों की भीड़ उमड पड़ी थी। ईदगाहों के आसपास नए-नए परिधानों से सुसज्जित बच्चे बूढ़े जवान वातावरण को प्रफुल्लित कर रहे थे। मझौलिया चौक स्थित ईदगाह में इमाम ने ईद की नमाज अदा कराई। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर एस .टी नबी सदर मुमताज अहमद सेक्रेटरी मुन्ना खान ने प्रखंड वासियों को ईद की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि ईद गंगा जमुना संस्कृति का प्रतीक है।

ईद एकता भाईचारा सांप्रदायिक सौहार्द्ध प्रेम और शांति का पैगाम देता है। इमाम ने फरमाया कि ईद की नमाज के बाद देश की अखंडता और समृद्धि शांति भाईचारा सांप्रदायिक सौहार्द के लिए दुआ मांगी गई। रविवार को चांद देखने के बाद पूरे प्रखंड में धूमधाम और हर्ष उल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश ने रोजेदारों से मिलकर ईद की बधाई दी और कहा कि पर्व त्यौहार हमें एकता शांति प्रेम और भाईचारा का संदेश देते हैं।भाईचारे और मोहब्बत का त्योहार ईद सिर्फ खाने-पीने या नए कपड़े पहनने का मौका नहीं, बल्कि यह प्यार और भाईचारे का त्योहार है।

इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और खुशी बांटते हैं। गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना भी ईद का अहम हिस्सा है। इस दौरान पूरे प्रखंड में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारी और जवान की तैनाती की गई थी।ईद की नमाज के बाद रोजेदारों ने सेवइयां खिलाकर लोगों का मुंह मीठा किया।

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनुपम प्रसाद, डॉक्टर साबिर अली, डॉक्टर रौशन केशरी, डॉक्टर यूसुफ जमाल, डॉक्टर नेयाज आलम, डॉक्टर अमीर आलम, डॉक्टर एस तबरेज, डॉक्टर आर .कुमार अनुपम, डॉक्टर सहजाद आलम,डॉक्टर सबरीन प्रवीण, डॉक्टर मिनहाज कलीम खान, डॉक्टर शमीम अख्तर, डॉक्टर जुबैर आलम,डॉक्टर संजय कुमार,डॉक्टर अमीन अहमद, डॉक्टर अरसद अली खान सहित जनप्रतिनिधियों ने एक दूसरे को ईद की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here