बिहार प्रदेश जनता दल (यू०) महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती मोनिल देवी महासचिव मनोनित।

0
293



Spread the love

बगहा/मधुबनी। बिहार प्रदेश जनता दल (यू०) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ० भारती मेहता ने बगहा जिला भितहा निवासी श्रीमती मोनिल देवी को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। यह निर्णय उनके अनुभव और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए लिया गया है।डॉ० भारती मेहता ने कहा है कि श्रीमती मोनिल देवी की सक्रिय भूमिका से पार्टी को मजबूत, धारदार और गतिशील बनाने में मदद मिलेगी। उन्हें पूरा विश्वास है कि श्रीमती मोनिल देवी अपनी सार्थक भूमिका से पार्टी को नया आयाम देने की हरसंभव कोशिश करेंगी। यह निर्णय बिहार प्रदेश जनता दल (यू०) महिला प्रकोष्ठ के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो महिला सशक्तिकरण और पार्टी के विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। वही प्रदेश जनता दल (यू०) महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने से भितहा प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है,तथा बधाई देने की तांता लगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here