विधायक मनोज यादव अपने कार्यकर्ता के साथ क्षेत्र में किये मां सरस्वती का दर्शन क्षेत्र बासियों को लेकर की सुख समृद्धिकी की मांग।

0
370

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट..

बिहार/बाँका। बेलहर विधानसभा के एन डी ए विधायक मनोज यादव अपने दर्जनों कार्यकर्ता के साथ आज फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत कई गांवों का दौरा करते हुए मां सरस्वती पूजा समारोह में शामिल हुए। इस दौरान विधायक मनोज यादव ने क्षेत्र के बासियों को लेकर मां सरस्वती से किये सुख समृद्धि एवं सभी के स्वास्थ्य स्वस्थ्य रहने की कामना। इस दौरान विधायक मनोज यादव के द्बारा उत्तरी कोझी पंचायत के सिमरी कुंडा गांव में चौपाल लगाते हुए जनसमस्याओं से भी अवगत हुए। तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से दुरभाष पर बात करते हुए समस्याओं का निदान भी किये। तेलिया पहाड़ पंचायत के तेलिया मोड़ दुर्गा मंदिर प्रांगण में पंचायत सरकार भवन निव की खुदाई को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता से बात करते हुए समस्या का निदान करते हुए उचित निर्णय लेने को कहा गया। जिससे आम लोगों को किसी प्रकार कि कठिनाई नहीं हो।

बाद विधायक तेलिया गांव पहुंच कर बाबु साहेव के पिता के देहांत पर परीजनो से मिलने पहुंचे और दुख के घड़ी में परीजनो से मिलकर हालचाल जाना एवं मृत आत्मा शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर विधायक मनोज यादव के साथ कैथा पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार लखन लाल देव संजय मांझी उपेन्द्र यादव विन्देश्वरी यादव अशोक यादव इसके अलावे भी दर्जनों कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here