




मकर संक्रांति, (खिचड़ी) दिनांक 14 जनवरी 2025 मंगलवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मकर संक्रान्ति खिचड़ी पर्व का पुण्यकाल रहेगा!! आज से प्रयाग में महाकुम्भमाघ मेला प्रारंभ हो जायेगा।भगवान भास्कर मकर राशि में अपराह्न 2:58 बजे से प्रवेश कर जायेंगे।और इसी के साथ खरमास समाप्त हो जायेगा।दिनांक 14 जनवरी 2025 मंगलवार से उत्तरायण रवि में खरमास समाप्ति, माघी स्नान आरम्भ, इसी दिन मकर संक्रांति (खिचड़ी) मनाई जायेगी।। मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए जानिए! मकर संक्रांति को कुछ जगहों पर खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन काली उड़द का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। धन-धान्य बढ़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खिचड़ी के पर्व पर गुड़ का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर गुड़ का दान करने से जन्मकुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। आत्मविश्वास के साथ भाग्य में वृद्धि होती है। मकर संक्रांति पर काले तिल का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन जल में काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। मकर संक्रांति पर गर्म वस्त्रों व कंबल का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन गरीब या जरूरतमंद को वस्त्र दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मकर संक्रांति पर घी का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति पर घी का दान करने से आर्थिक उन्नति व खुशहाली आती है।