




सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट…
बिहार/बाँका। भूमि विवाद मामलों को लेकर फूललीडुमर थाना एवं खेसर थाना परीसर में अलग अलग समय में अंचल अधिकारी मनोज कुमार के द्बारा भुमि विवाद मामलों की सुनवाई की गयी। वादी परमानंद देव व राज किशोर देव साकीन ईटहरी प्रतिवादी सरयुग तुरी साकीन फुल्लीडुमर के विच रास्ता विवाद का मामला चल रहा है। जिसकी परमानंद देव के द्बारा खरीद की गयी जमीन पर सरयुग तुरी द्बारा बायेबरन रास्ता की मांग की जा रही है। जैसा की अंचल अधिकारी द्बारा दोनों पक्षों की कागजातों को देखते हुए लिखीत रुप में दरसाया गया है। अंचल अधिकारी द्बारा दोनों पक्षों को सरकारी अमीन से उक्त जमीन को नापी कराने को आदेश दिया गया है।
नापी के बाद ही आगे की कार्यवाही करने की बात कही गयी है। वहीं वादी अर्जुन यादव साकीन तेलिया मोड़ प्रतिवादी पिनटु यादव विष्णु यादव दिलीप यादव साकीन तेलिया मोड़ दोनों के कागजातों का अवलोकन करते हुए अंचल अधिकारी द्बारा दोनों पक्षों को सक्षम प्राधिकार में मामला दर्ज करने को लेकर आदेश दिया गया। वहीं रेणु देवी साकीन तीन मुंडा प्रतिवादी महेश साह साकीन तीन मुंडा दोनों पक्षों के कागजातों का अवलोकन करते हुए दोनों पक्षों को सक्षम प्राधिकार में मामला दायर करने को लेकर आदेश दीया गया है। वहीं वादी प्रमिला देवी वो सकुनी देवी साकीन मझली कुसहा प्रतिवादी ब्रहमदेव यादव व इन्द्र देव यादव साकीन उर्दवारी दोनों पक्षों के बातों को सुन समझ कर तथा दोनों पक्षों के कागजातों को देखते हुए दोनों पक्षों के सहमती से जमीन की पैमाईस सरकारी अमीन से कराने की बात कही गयी है। मापी के बाद दोनों पक्षों को कागजातों के अनुसार जिन की पैमाईस करा देने की बात कही गयी है। इस बात को दोनों पक्ष मानने को लेकर तैयार हो गया है। वहीं वादी अमीत कुमार गुप्ता व प्रतिवादी नवल मांझी व मनोज मांझी व अनुपलाल मांझी दोनों साकीन फुल्लीडुमर दोनों के कागजातों का अवलोकन करते हुए दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला को निषपादन कर दिया गया।