स्वक्षता के नाम पर नगर परिषद की बड़ी लापरवाही, सड़क पर जल जमाव से बीमारियों का बढ़ा खतरा।

0
656



Spread the love

बगहा। बगहा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 अहिरानी टोला में प्रकाश कुमार के दरवाजे के सामने कई महीनों से गंदे नाली का पानी पड़ा हुआ है। लेकिन नप प्रशासन की इस ओर कोई ध्यान नहीं है। दशहरा, दीपावली खत्म हो चुकी है। दीपावली को लेकर सभी लोग साफ सफाई में लगे हुए थे। नप प्रशासन में नगर कि सफाई करने में व्यस्त थीं। बवाजूद इसके इस दिशा में अब तक कोई कार्य नहीं किए गए जिससे सड़क पर नाली का गंदा पानी हटाया जा सके। अब लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारी चल रही है। इसी रास्ते से छठ व्रती महिलाएं छठ घाटों पर पूजा करने जाती है। इसके बाद भी सड़क पर जल जमाव है। जिससे आने वाले राहगीरों समेत स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताते चले कि वार्ड संख्या 30 में लगातार जल जमाव की समस्या बनीं रहती है कारण कि जो भी नाली का निर्माण कराया गया है। उसकी सही से लेवलिंग नहीं होने से हो रही है। फिलहाल जल जमाव की समस्या से निदान के लिए नप प्रशासन की ओर से नए नाली का निर्माण कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार के देख रेख में दो तीन महीनों से कराया जा रहा है। लेकिन उसकी भी सही से लेवलिंग नहीं हुई है। जिसका नतीजा यह है कि फिर जल जमाव की समस्याएं बनीं रहेंगी। सड़क पर पड़ी पानी को लेकर धीरे धीरे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वही वार्ड पार्षद संजय यादव ने बताया कि इसको लेकर नया निर्माण कराने के लिए लेटर पैड पर लिख कर दिया गया। जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here