

बिहार/बांका। बांका जिले के प्रखंड फुल्लीडुमर के भितिया बाजार वासी राजा राम साह के इकलौता पुत्र शुभम साकेत के द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं संयुक्त सिविल परीक्षा में 152 वीं रैंक प्राप्त करते ही गांव , पंचायत , प्रखंड एवं जिला का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है शुभम के पिता राजाराम साह एल आई सी के अभिकर्ता का कार्य करते हैं जबकि माता सुनीता कुमारी प्रोन्नत मध्य विद्यालय नाढातरी मैं प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं शुभम की बहन अदिति कुमारी गुड़गांव में आईटी सेंटर में कार्य कर रही है शुभम के पिता चार भाई एवं अन्य चचेरे भाई में भी सभी के सभी किसी न किसी पद पर कार्यरत हैं शुभम के बारे में माता-पिता से जानकारी लेने पर बताया कि इनकी प्रारंभिक शिक्षा संत जोसेफ विद्यालय बांका से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण किया है इसके साथ ही झारखंड राज्य के रांची जिला से 12वीं की पढ़ाई श्यामली स्थित विद्यालय से पढ़ाई पूरी की दिल्ली विश्वविद्यालय से भूगोल विषय से स्नातक की डिग्री प्राप्त किया माता-पिता एवं परिजनों के द्वारा यह भी बताया गया कि शुभम बचपन से ही मेघावी छात्र के रूप में था बहुत सरल स्वभाव का एवं पढ़ाई के अलावे और किसी कार्य में उसे मन नहीं लगता था बचपन से ही बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण किया प्रथम प्रयास में ही शुभम के द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा को हासिल करने में सफलता पाई। वर्तमान में अभी शुभम दिल्ली में है दूरभाष पर बातचीत के दौरान शुभम साकेत ने बताया की संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उत्तीर्ण्यता का मुख्य श्रेय गुण माता-पिता बहन एवं परिवार के उन सदस्यों का भी काफी सहयोग और प्यार से नहीं मिलता रहा जिसका श्रेय है कि आज मैं इस मुकाम को हासिल किया हूं। परीक्षा उत्तीर्ण की खबर सुनते ही परिजनों के अलावे समाज के लोगों में एवं गांव के लोगों में भी काफी खुशी का माहौल पैदा हो गया शुभचिंतकों के द्वारा घर पर पहुंचकर माता-पिता एवं अन्य सदस्यों को भी काफी बधाई एवं शुभम को आशीर्वाद देने का काम किया एवं काफी खुशी जाहिर की खुशी जाहिर करने में बड़े पापा सेवानिवृत प्रोफेसर डॉक्टर कैलाश प्रसाद साह , राजेंद्र प्रसाद शाह उर्फ राजू शाह कहलगांव एनटीपीसी से सेवानिवृत , पंचायत के पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी विनोद मिश्रा , पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह , इसके साथ ही अनूप कुमार, प्रीतम कुमार , मिथुन कुमार , पवन कुमार , सौरभ कुमार, योगेंद्र शाह , गोपाल शाह, अरुण शाह , संजय साह , विभांशु सिंह , दीपक सिंह , पोली सिंह , इसके अलावे भी गांव के काफी लोगों ने शुभम के प्रति खुशी जाहिर किया है अंत में शुभम ने यह भी बताया कि मेरा पहला प्रथम प्रयास यूपीएससी निकालने का है शुभम के द्वारा 2023 ईस्वी में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में साक्षात्कार तक का सफर तय कर चुका था आगे भी प्रयास लगातार जारी है।










