एससी-एसटी परिवारों के हक की आवाज बने उपमुखिया, भूमि और शिक्षा सुविधाओं की उठाई मांग।

0
35

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- ग्राम पंचायत राज वाल्मीकिनगर के उपमुखिया एवं पंचायत वार्ड सदस्य संघ तथा उपमुखिया संघ, बगहा-2 के उपाध्यक्ष रवि प्रकाश गुप्ता ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनसमस्याओं के समाधान की मांग की है। उन्होंने विशेष रूप से एससी-एसटी वर्ग के भूमिहीन परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने, आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के लिए विद्यालय और छात्रावास निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि पंचायत क्षेत्र में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवार भूमिहीन हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पर्याप्त शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। रवि प्रकाश गुप्ता ने सरकार से कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग करते हुए उम्मीद जताई कि इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल होने से क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here