जल जमाव की समस्या से ग्रामीण परेशान, किया नारेबाजी।

0
24

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका, प्रखंड क्षेत्र के तेलिया पहाड़ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 रघुचक गांव में विगत कई माह पूर्व से ग्रामीण नाला का जाम हो जाने के कारण घर का पानी एवं बरसात का पानी नाले में मे ना जाकर ग्रामीण सड़क पर जाम हो जाने से ग्रामीणों को घर से निकलना एवं सड़क पर चलना काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखने वाला पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पदाधिकारी का भी इस और ध्यान ग्रामीणों के कहने के बाबजूद भी नहीं जा रहा है। ग्रामीण मंजू देवी , रोहित शर्मा, रंजीत दास , बिंदु देवी, निर्मला देवी , उर्मिला देवी , उषा देवी, उपेंद्र दास , रामदेव दास , इसके अलावा भी अन्य ग्रामीणों का कहना है कि इस ग्रामीण सड़क होकर कई गांव के लोगों का आना-जाना बराबर लगा रहता है आज शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन करते हुए बताया की इस संबंध में पंचायत के मुखिया एवं प्रखंड के अधिकारियों को भी मौखिक एवं लिखित रूप पर सूचित किया गया है इसके बावजूद भी हम ग्रामीणों के इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है लाचार बस पंचायत में लगने वाले विशेष शिविर में भी इस संबंध में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई जाएगी प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा जबरदस्ती नाले के पानी का निकासी बंद कर दिया गया है साथ ही सरकारी भूमि पर भी पानी निकासी करने में रोक लगाई जाती है ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दबंग लोगों द्वारा कहा जाता है कि सरकारी भूमि एवं सरकारी दान को हम बंदोबस्त कर लिए हैं इस समस्या को दूर करने को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी बैठाई गई लेकिन दबंग लोग इस पंचायत को भी मानने को तैयार नहीं है नाले के पानी का निकास नहीं होने से सड़क पर जल जमा होने से कई घरों में गंदे पानी का भी प्रवेश हो जाता है एवं इस गर्मी में काफी मच्छर एवं बीमारी के कीड़े भी इस गंदगी पानी में उत्पन्न हो रहा है जिससे गांव के कई लोग बीमार पड़ रहे हैं । इस संबंध में पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह से जानकारी लेने पर पता चला की पंचायत निधि से गांव में पक्की नल का निर्माण करते हुए सरकारी डांड में मिला दिया गया है लेकिन वह सरकारी डांड होते हुए डोमों गांव निवासी के निजी खेत में चला जाता है जिससे खेत मालिक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसीलिए खेत मालिक के द्वारा डांड के मुंह पर मिट्टी भर दिया गया है जिस कारण से गांव की सड़क पर पानी का जल जमा हो गया है वैसे ग्रामीणों ने इस संबंध में अंचल अधिकारी को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है इस संबंध में अंचल अधिकारी मनोज कुमार से जानकारी लेने पर बताया की स्थलीय निरीक्षण करते हुए समस्या का निदान का कोई उपाय निकाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here