मां-बेटे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक का फटा सिर।

0
45

Spread the love

परिवारिक कहासुनी के बाद लाठी-डंडे से मारपीट का आरोप, थाने में शिकायत दर्ज।

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर: थाना क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद उस समय हिंसक झड़प में बदल गया, जब मां-बेटे के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट की घटना सामने आई। मामले में घायल युवक ने वाल्मीकिनगर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारस नगर बगहा निवासी 19 वर्षीय शनि कुशवाहा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह 31 मई को दोपहर करीब एक बजे अपने भाई विनोद कुशवाहा के घर गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी मां मानकी देवी और अन्य परिजनों के साथ कहासुनी शुरू हो गई। शनि का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करने लगे। आवेदन में युवक ने आरोप लगाया है कि आदित्य कुशवाहा, साहेब कुशवाहा, रिशु कुशवाहा, अनीता कुमारी, बबलू कुमार, मानकी देवी तथा मुन्ना कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि बांस की लाठी से किए गए हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए ले जाया गया। शनि कुशवाहा ने अपने आवेदन में कहा है कि विवाद का कारण उसकी मां के अपने भाई के घर रहने को लेकर हुई बातचीत थी, जो बाद में झगड़े का रूप ले बैठी। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर, वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here