तेज बारिश और तेज हवाओं की झोंके से गर्मी से लोगों को राहत तो मिली लेकिन दूसरे तरफ बिजली हुई गुम।

0
38

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका। प्रखंड क्षेत्र में दिन के दोपहर बाद से विद्युत की आपूर्ति हुई लापता जोरदार बारिश तेज हवाओं के झोंके से जहां आम आम लोग गर्मियों से निजात पाकर ठंडा का अनुभव कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बिजली की लापता हो जाने से आम लोग परेशान में है। जानकारी हो कि इस संबंध में कनीय अभियंता अभिषेक पासवान से जानकारी लेने पर बताया कि तेज हवाओं के झोंके से एवं काफी बारिश होने के कारण कई जगहों पर अमरपुर एवं फुली डूमर क्षेत्र में 11000 तार क्षतिग्रस्त हो गया है एवं कई जगह बिजली पोल भी काफी झुक जाने के कारण विद्युत की आपूर्ति समुचित तरीके से तब तक नहीं हो पाएगी जब तक की सही तरीके से पोल को खड़ा करना और क्षतिग्रस्त विद्युत तार को ठीक कर पाना के बावजूद ही उपभोक्ताओं को विद्युत की आपूर्ति सही तरीके से कर पाएंगे बताया गया कि तार एवं पोल सही करने को लेकर विभाग के मिस्त्री को लगाया गया है सही तरीके से ठीक हो जाने पर विद्युत की आपूर्ति कर दी जाएगी संभवत आज का रात लाचार बस उपभोक्ताओं को अंधेरे में जीना पड़ सकता है साथ ही इन्होंने यह भी कहा कि मध्य रात्रि तक बिजली की संभवत आपूर्ति कर दी जाएगी । आम आबाम लोगों ने कहा कि 100% लोग अब बिजली की रोशनी पर निर्भर कर गए हैं लोगों ने बताया कि एक समय था जब बिजली नहीं आती थी तो लोग दीपक और लालटेन की रोशनी में अपना काम लोग कर लेते थे लेकिन अब लालटेन और दीपक हर घरों में समाप्त हो चुका है । वहीं विद्युत की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण गांव से लेकर बाजार तक लोग अंधेरे में जीने को मजबूर हो जाते हैं जहां लोगों को कोई चारा नहीं चलता है आम लोगों के द्वारा विभाग से शीघ्र बिजली आपूर्ति करने की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here