भाकपा (माले) द्वारा प्रखंड मुख्यालय में अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर दिया एक दिवसीय धरना।

0
32

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका, प्रखंड मुख्यालय परिसर में आज शुक्रवार को जनहित की समस्याओं को देखते हुए भाकपा, माले कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना के साथ प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया आपकी इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा, माले के जिला कमेटी के सदस्य सह। अखिल भारतीय किसान महासभा राज्य कमेटी के सदस्य रणबीर कुशवाहा के द्वारा किया गया । धरना प्रदर्शन का संबोधित करते हुए कामरेड रणबीर कुशवाहा ने कहा कि जहां एक तरफ सरकार विकास कार्य को लेकर ढिंढोरा पीट रही है वहीं जमीनी सच्चाई कुछ और है प्रखंड क्षेत्र में नल जल की समस्याएं वर्षो पूर्व से बंद पड़े हैं। स्वच्छता अभियान के तहत गांव में कचरा पार हुए हैं । कचरा उठाने वाले मजदूरों का शोषण हो रहा है गांव एवं बाजारों में नाले के अतिक्रमण एवं भर जाने के कारण बरसात का पानी निकासी नहीं हो रहा है जिसके ऊपर संबंधित विभाग के पदाधिकारी का कोई नजर नहीं है टूटे-फूटे नालों पर ना प्रतिनिधि ना पदाधिकारी का ध्यान इस ओर जा रहा है। संबोधन के दौरान कामरेड ने कहा कि प्रखंड के सादपूर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में जल नल योजना चालू नहीं हो सका है जिस कारण से लगभग 500 घरों की आबादी वाले इस वार्ड में स्वच्छ पानी पीने के लिए लोग व्याकुल हैं इस वार्ड में आज भी लोग कच्ची सड़क पर चलने को मजबूर हैं गांव में नल का निर्माण नहीं होने से गांव के लोग काफी परेशान हैं । सरकार चुनावी बातें तो बहुत करते हैं लेकिन एक भी वादे पर अमल नहीं करती है लाचार वर्ष हम लोगों को अपनी मांगों को लेकर आज प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने की जरूरत पड़ गई है मनरेगा ऐसी योजनाओं में गांव के मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रही है युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं रोजगार के अधिकार मांगने पर उनके लाठियां खानी पड़ती है आने वाले समय में बेरोजगार युवा मजदूरों द्वारा इसका ठोस जवाब दिया जाएगा इस मौके पर उपस्थित कामरेड महादेव दास , कामरेड हीरा दास , कामरेड आनंद दास कामरेड अनुज दास ने भी सभा को संबोधित किया , इसके अलावा भी बच्चन देव राय रूपेश राय मुकेश राय संजय राय पंकज राय रोहित राय सनोज राय शांति देवी माला देवी गुड़िया देवी विमला देवी सरिता देवी विपिन दास छबिलाल दास चंद्रशेखर दास अशोक दास चेतन दास राजेश दास आदि लोग आज के इस धरना प्रदर्शन में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here