मझौलिया में अवैध नर्सिंग होम व अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

0
98

Spread the love

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट

बेतिया/मझौलिया। मझौलिया प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।मझौलिया पुराना पंप के समीप वार्ड संख्या-14 में चल रहे डॉ. लालबाबू का निजी नर्सिंग होम में छापेमारी कर अधिकारियों ने इलाज करा रहे मरीजों से पूछताछ की और मौके से आवश्यक जानकारी जुटाई। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद डॉक्टर, कंपाउंडर और महिला अटेंडेंट पीछे के रास्ते से फरार हो गए।

जांच के दौरान टीम ने ऑपरेशन करा चुकी दो महिलाओं तथा हाइड्रोसील का ऑपरेशन करा चुके एक बुजुर्ग का बयान दर्ज किया। अधिकारियों ने इलाज से जुड़े दस्तावेजों और व्यवस्था की भी जांच की।इसके बाद प्रशासनिक टीम मझौलिया बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर के पास एक निजी मकान में संचालित प्रिंस अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची। प्रशासन की गाड़ी देखते ही वहां मौजूद डॉक्टर, टेक्नीशियन और अन्य कर्मी दूसरे रास्ते से निकल गए। जांच के बाद टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान बाजार क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही।छापेमारी अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमर कुमार, एसआई भानु प्रताप सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौजूद रही।बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम,जांच घर, अल्ट्रासाउंड और दवा दुकानों की लगातार जांच की जा रही है। बिना डिग्री इलाज कर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here