

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार/बांका, प्रखंड क्षेत्र के बांका थाना क्षेत्र गोंडा मुख्य बाजार में मंगलवार के रात्रि के लगभग 07 बजे एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के द्वारा गोंडा मुख्य बाजार वासी अरविंद तांती उम्र लगभग 25 वर्ष पिता मुन्नी तांती को एक अज्ञात मोटरसाइकिल के द्वारा जोरदार टक्कर मारते हुए मोटरसाइकिल चालक रफू चक्कर हो गए । घटना की खबर सुनते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े जख्मी अरविन्द तांती को परिजनों के द्वारा उपचार हेतु सदर अस्पताल बांका लेजा गया। जहां जख्मी अरविंद तांती का गंभीर स्थिति देखते हुए बांका सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु का खबर सुनते ही परिवार के सदस्यों में चीख पुकार शुरू हो गई। परिजनों के द्वारा बांका थाना में अज्ञात मोटरसाइकिल के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। वही इस संबंध में बांका थानाध्यक्ष से जानकारी लेने पर बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है फरार मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध खोजबीन एवं जांच जारी है।










