

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्टर
बिहार/बांका। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खेसर तारापुर मुख्य सड़क जख बाबा स्थान के पास संत मेरि पब्लिक स्कूल मैं आज शनिवार को छात्र सांसद चुनाव को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ की गई इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2026 _27 हेतु छात्र प्रतिनिधियों के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए। यह चुनाव चेयर पर्सन , वाइस चेयरपर्सन, फाइन आर्ट्स सेक्रेटरी , जनरल सेक्रेटरी , एवं जनरल कैप्टन पदों के लिए चुनाव कराया गया विद्यालय के निदेशक सौम्या जोशी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में चुनाव प्रक्रिया का नेतृत्व संपूर्ण तरीके से किया जबकि इस चुनाव को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में दीपांशु मिश्रा के द्वारा कार्य किया जा रहा था।

अधिकारी के रूप में ममता कुमारी, मिस रिमझिम , मिस अमीषा , मैडम आशा कुमारी, नवल भास्कर ,श्री राम राय, एवं रतन सिंह ने इस चुनाव में अपना सेवा देने का काम किया। छात्र सांसद चुनाव प्रक्रिया में चुनाव प्रभारी के रूप में राहुल भट्टाचार्जी, विकास सिंह , बिबिन थॉमस , अखिल थॉमस , आदर्श एम , साथ ही विद्यालय के प्राचार्य एम वी जोशी के साथ-साथ विद्यालय के अन्य सभी शिक्षकों ने भी चुनाव की तैयारी एवं संचालन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया मतदान समाप्त होने के उपरांत सभी प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतगणना के कार्य विद्यालय परिसर में ही कराई गई। मतगणना कार्य पूर्ण होने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह विद्यालय की निर्देशिका सौम्या जोशी के द्वारा एक-एक कर निर्वाचित प्रतिनिधियों का घोषणा किया गया इस दौरान अध्यक्ष के रूप में नव्या सिंह , वाइस चेयरमैन के रूप में सृष्टि कुमारी , वॉइस आर्ट सेक्रेटरी ओम अंश , जनरल सेक्रेटरी के रूप में प्रिया रानी , जनरल कैप्टन के रूप में पीयूष कुमार गुप्ता , को निर्वाचित घोषित किया सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि को प्राचार्य एवं निदेशक के द्वारा ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई और इसके साथ ही बताया कि तमाम निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को 25 मर्ई 2026को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करते हुए शपथ ग्रहण कराया जाएगा।










