लौरिया में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील, शांति बनाए रखने पर जोर।

0
106

Spread the love

लौरिया से दीपक सिंह की रिपोर्ट

लौरिया। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार शाम लौरिया थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की।प्रशासन ने बैठक में नमाज के समय सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर अपनी रणनीति साझा की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हर गतिविधि पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने उपस्थित लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है। थानाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भड़काऊ पोस्टों से दूर रहने की सलाह देते हुए किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने का आग्रह किया।अंचल अधिकारी नितेश कुमार सेठ ने जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि त्योहारों का शांतिपूर्ण आयोजन सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता से ही संभव है। अंचल अधिकारी ने विश्वास दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं। उन्होंने बकरीद के संदेश को त्याग, इंसानियत और भाईचारे का बताते हुए कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनाए रखें तथा प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति कायम रखें।इस महत्वपूर्ण बैठक में डॉ. देवीलाल यादव, मोहन चौधरी, दीनानाथ ठाकुर, मो. अब्दुल्लाह, सोनू शाही, राजू मल, शमशाद आलम, विनोद शर्मा, इफ्तेखार अहमद, सैयद सब्बर अली, सुरेंद्र राम, हरिंदर सिंह और लाल मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here