जनता दरबार में दिखी प्रशासनिक सख्ती: 22 मामलों की सुनवाई, 7 का ऑन द स्पॉट निपटारा; बाकी पर जांच तेज।

0
45

Spread the love

लौरिया से दीपक सिंह की रिपोर्ट

लौरिया। लौरिया अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में प्रशासनिक सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की तस्वीर देखने को मिली। अंचल अधिकारी नितेश कुमार सेठ की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में लौरिया थाना कर्मी भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व एवं अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रशासन के समक्ष रखे। जनता दरबार में कुल 15 पुराने आवेदन और 7 नये आवेदनो पर सुनवाई की गई, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर प्रशासन ने फरियादियों को तत्काल राहत दी। वहीं शेष 15 मामलों में प्रारंभिक जांच के बाद संबंधित राजस्व कर्मियों को विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। साथ ही दोनों पक्षों को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया गया, ताकि अगली सुनवाई में मामलों का अंतिम निष्पादन किया जा सके। अंचल अधिकारी नितेश कुमार सेठ ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में सही दस्तावेज और तथ्यों की उपलब्धता बेहद जरूरी है, ताकि विवादों का शीघ्र निष्पादन हो सके। अंचल अधिकारी ने लोगों से आपसी सहमति और समझदारी के साथ विवाद सुलझाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों को बातचीत से सुलझाकर सामाजिक सौहार्द बनाए रखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here