वाल्मीकिनगर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, छापेमारी में महिला गिरफ्तार, पांच लीटर देसी शराब बरामद।

0
63

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर :- वाल्मीकिनगर पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के घर से पांच लीटर देसी शराब बरामद की है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाल्मीकिनगर थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० मनोज कुमार बीती रात पुलिस बल के साथ गश्ती पर थे। सुबह करीब चार बजे गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कनघुसरी गांव में कौशिल्या देवी अपने घर में देसी शराब बिक्री के उद्देश्य से रखी हुई हैं। सूचना मिलते ही विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम सुबह करीब पांच बजे कंघुसरी गांव पहुंची और महिला के घर की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान घर के आंगन में बने चापाकल के पास रखे उजले गैलन से पांच लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने विधिवत जप्ती सूची बनाकर शराब को जब्त कर लिया तथा जांच के लिए एक लीटर शराब का नमूना सुरक्षित रखा गया। छापेमारी के दौरान महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में घर की तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला कौशिल्या देवी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वह देसी शराब बेचकर कुछ पैसे कमाती थी। उसने यह भी बताया कि उसके पति अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। आरोपित के पति जोगिंदर पूर्व में भी उत्पाद अधिनियम के मामले में जेल जा चुका हैं। वहीं छापेमारी के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी, जिससे कुछ समय के लिए विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी कारण मौके पर वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकी। गिरफ्तार महिला को थाना लाकर सुरक्षित रखा गया है तथा बरामद शराब को मालखाने में जमा करा दिया गया है। पुलिस ने बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून का हवाला देते हुए कहा कि शराब का निर्माण, बिक्री, सेवन एवं भंडारण दंडनीय अपराध है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here