शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, ब्रेथ एनालाइजर जांच में 175 एमजी अल्कोहल की पुष्टि, पुलिस ने भेजा न्यायिक प्रक्रिया में।

0
67

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र के धगड़हिया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गांव में उत्पन्न हो रहा तनाव शांत हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। गिरफ्तार युवक की पहचान पप्पू कुमार (20 वर्ष), पिता सतन राम, निवासी धगड़हिया, थाना वाल्मीकिनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि एक युवक शराब के नशे में गांव में उत्पात मचा रहा है और ग्रामीण के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है। सूचना मिलते ही वाल्मीकिनगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना लाई। युवक की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें उसके शरीर में 175 एमजी अल्कोहल की मात्रा पाई गई। जांच रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो गया कि युवक शराब के नशे में था। इसके बाद पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और शराब सेवन तथा तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए पुलिस लगातार गश्त और जांच अभियान चला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here