दो प्रखंडों को जोड़ने वाला पुल खतरे के कगार पर

0
37

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका। जिले के दो प्रखंडों को जोड़ने वाले लैहागढ नदी के भूतनाथ मंदिर के समीप बने पुल को अव भगवान ही बचा सकता है विभाग नहीं जानकारी हो की भारत सरकार के पूर्व रेल राज्य मंत्री बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह के अनुशंसा के आधार पर पुल निर्माण निगम लिमिटेड भागलपुर के द्वारा वर्ष 2013-14 में लगभग 2 करोड़ 25 लाख के लागत से संवेदक द्वारा पुल का निर्माण कर गया था जिसका उद्घाटन बेलहर विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय जनार्दन मांझी के द्वारा 2015 ईस्वी में किया गया था जानकारी हो की लगभग 13 से 14 वर्ष बीत जाने के बाद भी दो प्रखंडों को जोड़ने वाला सैकड़ो गांव के आवा गमन के इस पुल पर खतरा मड रहा है।

बेलहर फुली डूमर के बीचो-बीच के सड़क से गुजरने वाले इस पुल के दो पिलर खतरे के कगार पर पहुंच गया है पुल पिलर का हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि स्थानीय सैकड़ो गांव के लोग इसे अंतिम सांस गिनते हुए बता रहे हैं इतने अंतराल के बाद भी आज तक मेंटेनेंस नहीं हो पाने के कारण अब दम तोड़ने के कगार पर पहुंच गया है पल के नीचे बेसमेंट के पास से बालू तस्करों के द्वारा बालू निकासी कर लेने से अब पिलर का छड़ भी दिखाई देने लगा है स्थिति ऐसी हो गई है कि कभी भी भारी वाहनों के चलने से ध्वस्त होने से कोई बचा नहीं सकता है इस सड़क पुल होकर गुजरने वाले गांव खेसर मैदान बनबरसा बाजार तार विश्वकर्मा टोला खास ढोला सतीघाट बहोरना केलाबारी धर्मराही पपरेवा , कोयलीजोर नागेल, बेलडीहा , ददनीचक बिशनपुर गौरीपुर अशोता गढ़ी मोहनपुर बसविटटा इसके अलावे भी कयी गांवों का परीचालन इस सडक पुल होकर होता है बालू तस्करों के द्वारा सूर्य कू ढलते ही अपने कारोबार में लग जाते हैं खास बात यह है कि इस पल होकर भारी वाहन तो कभी कल गुजरते हैं अगर लगातार चलना प्रारंभ कर दे तो शीघ्र ही स्कूल को ध्वस्त होने से कोई नहीं बचा सकता है स्थानीय लोगों की मांग है कि समय रहते अगर पल की देखरेख एवं मरम्मत नहीं आने वाले समय में किसी भी दिन कोई बड़ी हादसा होने से कोई रोक नहीं सकता है स्थानीय लोगों के द्वारा पूर्ण निर्माण निगम लिमिटेड भागलपुर के विभागीय पदाधिकारी से या मांग की जा रही है कि तत्काल इस महत्वपूर्ण मार्ग को सुरक्षित करने को लेकर मेंटेनेंस का कार्य किया जाए और खतरे से बचाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here