

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट
बिहार/बांका। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पाने के कारण प्रखंड के आम उपभोक्ता काफी परेशान इस गर्मी में है जानकारी हो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह के समय में ही विद्युत की आपूर्ति हुई थी इस समय का पोल और तार अभी भी बहुत जगह पर मौजूद है कई जगहों पर फिलहाल विभाग के संवेदक द्वारा बदला गया है लेकिन बहुत जगह पर वही पोल पर तार लटका हुआ है जिस कारण से बरसात के मौसम में तेज हवा आंधी तूफान में बहुत से तार टूट जाते हैं अभी भी कुछ ऐसे जंगली क्षेत्र में गांव है जहां पर की आज के इस समय में भी विद्युत की आपूर्ति नहीं हो पाई है इस संबंध में जब विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक कुमार पासवान के अलावे उन कर्मियों से जानकारी ली जाती है तो विभिन्न प्रकार के कमियां बताई जाती है जिस कारण से विद्युत की आपूर्ति प्रखंड क्षेत्र में नहीं हो पाने के कारण विभिन्न तरह की समस्याएं उत्पन्न उपभोक्ताओं के साथ हो जाती है। इस भीषण गर्मी में आम लोग जब परेशान हो जाते हैं तो आक्रोश में विद्युत विभाग के मंत्री बोले मंडल से भी विभाग की शिकायत करने की बात कह रही है।










