प्राथमिक विद्यालय मधुबन के भवन का स्थिति वदतर शिक्षक और विद्यार्थी को बना है भय।

0
19

Spread the love

बांका से सुधीर कुमार सिंह की रिपोर्ट

बिहार/बांका। प्रखंड के ग्राम पंचायत खेसर टोला मधुबन में प्राथमिक विद्यालय मधुबन के भवन बिल्कुल जर्जर हो चुका है इससे हर वक्त विद्यालय में नामांकित छात्र छात्राएं एवं शिक्षक पर भाई बना हुआ रहता है कभी भी कोई बड़ी हादसा होने की संभावना बनी रहती है वहीं इसी विद्यालय के एक कमरे में आंगनवाड़ी का भी पठन-पाठन केंद्र संख्या 18 का चल रहा है उसे कमरे का भी स्थिति भयावह बनी हुई है गांव के दर्जनों ग्रामीण लोगों ने विद्यालय की स्थिति पर आक्रोश जताते हुए बताया कि अगर विद्यालय में किसी बच्चे के साथ कोई हादसा होती है। तो इसका सारा जिम्मेदार विभाग होगा वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवकुमार देव से जानकारी लेने पर बताया कि विद्यालय भवन के जर्जर स्थिति के संबंध में बी आर सी फुली डूमर के कार्यालय में लिखित आवेदन दे दी गई है।

मौखिक रूप में भी विद्यालय के भवन के संबंध में जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोई गई है प्रधान शिक्षक ने कहा कि इस संबंध में शिक्षा विभाग बांका को भी धवन के संबंध में लिखित दिया गया है विद्यालय में तीर कमरे हैं जिसमें एक कमरे में ही एक से पांच तक वर्ग की पढ़ाई हो रही है एक कमरे में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा है जबकि दूसरे कमरे में विद्यालय की सामग्री रखी हुई है विद्यालय के रसोई रूम भी छत विहीन हो चुका है जिस कारण से मध्यान भोजन भी बनाने में काफी रसोईया को मशक्कत करनी पड़ रही है समय रहते अगर विद्यालय भवन पर ध्यान विभाग के आला अधिकारी द्वारा नहीं दिया गया तो कुछ का पाना बड़ी मुश्किल बात है वही इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज प्रभाकर को जब विद्यालय की स्थिति के संबंध में जानकारी दी गई तो उन्होंने बताया कि स्थलीय निरीक्षण करते हुए विद्यालय के संबंध में निश्चित तौर पर भवन से संबंधित आगे की कार्यवाही करने को लेकर कार्य किया जाएगा ताकि शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं पर किसी भी प्रकार का मुसीबत नहीं आ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here