शादी की नीयत से नाबालिग युवती को भगाने का आरोप, घर से गहने और नकदी भी गायब।

0
53

Spread the love

वाल्मीकिनगर थाना में पिता ने दिया आवेदन, आरोपियों पर धमकी और गाली-गलौज का भी आरोप

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह,

बेतिया/वाल्मीकिनगर:- थाना क्षेत्र के पिपरा कुट्टी गांव से एक नाबालिग युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगाने का आरोप लगाया है। साथ ही घर से गहने और नकदी गायब होने की बात भी कही गई है। लड़की के पिता ने वाल्मीकिनगर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री बीते 12 मई मंगलवार को करीब दो बजे दिन में दुकान से सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि घर में रखे पेटी से पांच थान गहना और लगभग 80 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। काफी तलाश के बाद परिवार को जानकारी मिली कि गांव के वर्मा टोला निवासी दीपक कुमार, राहुल कुमार एवं मंजू देवी पर युवती को ई-रिक्शा से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। आवेदन में कहा गया है कि सभी आरोपी शादी की नीयत से युवती को लेकर फरार हो गए हैं। पीड़ित पिता ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे आरोपियों के घर पूछताछ करने पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज की गई तथा दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वाल्मीकिनगर थाना पुलिस आवेदन के आधार पर जांच में जुट गई है। पुलिस नाबालिग युवती की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here