राशि के अभाव में सड़क कार्य बरसों पूर्व से अधूरा जे ई ने बताया कि राशि प्राप्त होते ही कार्य होगा पूर्ण।

0
24

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के फूललीडुमर प्रखंड अंतर्गत मधुबन खिलौनिया पथ निर्माण कार्य बरसों पूर्व से अधूरा पड़ा हुआ है ग्रामीणों ने जताया आक्रोश जानकारी हो की मुख्यमंत्री ग्राम सड़क यूनियन योजना अंतर्गत मधुबन से खिलौनिया तक पथ निर्माण कार्य लगभग 1.830 किलोमीटर का कार्य करने की तिथि 12 जून 2025 और समाप्ति की तिथि 12 जून 2026 बोड पर पर निर्धारित अंकित है परंतु समय सीमाओं के अंतिम समय होने तक भी आज यह ग्रामीण सड़क अधूरा का अधूरा पड़ा हुआ है ग्रामीण सुधाकर मंडल प्रमोद कुमार विजय झा पंकज सिंह पंकज झा मृत्युंजय झा नंदलाल मंडल पोलो दास रामानंद दास शंकर चौधरी पंकज चौधरी रंजीत चौधरी, भूषण मंडल आदी अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के द्वारा बताया गया है कि इस ग्रामिण सडक निर्माण कार्य अधुरा कार्य कर फिरार हो गया है जिसका खमियाजा हम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

इस संबंध में जब कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बांका एक के कनीय अभियंता सुधांशु प्रसाद से जानकारी ली गई तो बताया गया कि सरकार के द्वारा राशि की आवंटन नहीं हो पा रही है जिस कारण से यह कार्य अधूरा पड़ा हुआ है इन्होंने यह भी कहा कि संवेदक जमुई जिले के नितेश कुमार सिंह है इनके द्वारा कई सड़कों का निर्माण कराया गया है जिसमें करोड़ों की राशि फांसी हुई है राशि के अभाव में कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। कनीय अभियंता सुधांशु प्रसाद ने यह भी कहा कि मर्ई माह अंतीम समय तक इस सड़क के अधुरे कार्य को पूरा कर दिया जाएगा जिससे ग्रामीणों को आने जाने की सुगम रास्ता मिल जाएगी ग्रामीणों ने कहा कि इतने दिन के अंतराल में सड़क पर कई गड्ढे हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here