लौरिया में पंचायत समिति की बैठक संपन्नः बिजली,स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल।

0
32

Spread the love

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक सिंह की रिपोर्ट

लौरिया। बेतिया के लौरिया प्रखंड कार्यालय के विशेष सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक संपन्न हुई। प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनसमस्याओं पर गहन चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने बिजली, स्वास्थ्य, नल-जल, सिंचाई, सार्वजनिक कुओं के अतिक्रमण, पुलिया निर्माण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से जवाब मांगा।सिसवनिया पंचायत के मुखिया कन्हैया कुशवाहा ने नन्दनगढ़ उपवितरणी से किसानों को समय पर पानी न मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि सिंचाई व्यवस्था चरमराने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही, सार्वजनिक कुओं पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।रमौली उपवितरणी में भी सिंचाई के समय पानी न आने और बरसात में अत्यधिक पानी छोड़े जाने से खेतों में फसल बर्बाद होने का मामला सामने आया। जनप्रतिनिधियों ने नहर प्रबंधन में सुधार की मांग की।
स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी कई सदस्यों ने सवाल उठाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। इस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन कुमार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। धमौरा पंचायत के वृन्दावन गांव स्थित सुखनारिया के पास और चाँद बारवा के समीप हैसि नहर में पुलिया निर्माण की मांग भी बैठक में रखी गई।जीविका के प्रखंड प्रबंधक ललन कुमार ने सभी पंचायतों में जीविका भवन निर्माण की योजना की जानकारी दी और इसके लिए अंचलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की आवश्यकता बताई।अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।बैठक में बीडीओ संजीव कुमार, सीओ नीतेश कुमार सेठ, ग्रामीण विकास पदाधिकारी विकास कुमार, बीपीआरओ सोनाली कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश रंजन, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह शिक्षा पदाधिकारी जगदीश राम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी केशव कुमार, श्रम अधिकारी श्रुति कुमारी, उप प्रमुख मो. जमा, बिजली विभाग के कार्यालय सहायक मधुरेश कुमार एवं सुनील कुमार सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here