मक्के के खेत में विवाहित महिला का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस।

0
70

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला के अमरपूर थाना क्षेत्र सुरहा रामपुर मुख्य मार्ग से लगभग आधा किलो मीटर दूर पूरव शिशुआ बांध के समीप मकई के खेत में एक 30 वर्षीय विवाहित महिला का लाश मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई घटना को लेकर स्थानीय नवटोलिया गांव के लोगों के द्वारा अमरपुर थाना पुलिस को सूचना देने का काम किया। घटनाओं की सूचना प्राप्त होते ही अमरपुर थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और विभिन्न पहलुओं पर जांच करना प्रारंभ कर दिया गया अमरपुर थाना अध्यक्ष द्वारा घटनाओं की सूचना बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र प्रसाद वर्मा को भी देने के काम किया गया पुलिस के द्वारा दिए जानकारी के अनुसार लाश का पहचान नहीं हो पाई है मृतक के शरीर में लाल रंग के पेटी कोट एवं लाल रंग का ब्लाउज पहने हुई है गले में मोती की माला दोनों पैर में सैंडल पहना हुआ है। इस घटना को लेकर थाना क्षेत्र के अलावे अन्य चौक चौराहा पर विभिन्न तरह की चर्चाएं जोरों पर हो रही है। भागलपुर से वैज्ञानिक अनुसंधान करता भी घटनास्थल पर पहुंचकर सारी जानकारी लेकर चली गई है अमरपुर थाना की पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को लेकर बांका भेज दी गई है समाचार लिखे जाने तक लास की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here