

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। बांका जिला के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केंदुआर के वार्ड संख्या 12 के हाजीपुर मूसहर टोला मूलभूत सुविधाएं से बरर्षो पूर्व से कोसो दूर है मुसहर टोली निवासी चून चून मांझी , अनिल मांझी, अमरजीत मांझी,नागर मांझी,करन मांझी,अजीत मांझी, विठ्ठल मांझी, अखिलेश मांझी,आदी अन्य लगभग इस गांव के 40 घर मुसहर जाति के लोगों को ना ही आवास की सुविधा ,ना ही शिक्षा की सुविधा, ना ही आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधा, ना ही सामुचित शुद्ध जल की सुविधा, इत्यादि अन्य सारी सुविधाओं से काफी दूर है हाजीपूर मुसहर टोला के 65 वरर्षिय चूना चूना मांझी ने आप विती बताया की सरकारी सुविधाओं से हम मुसहर जाति के लोग काफी दूर है ना ही पंचायत के मुखिया ना ही समिती के सदस्य और ना ही जिला परिषद सदस्य या अन्य कोई पंचायत प्रतिनिधि हमलोगों का सुधी ही लेने आते हैं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से भी हमलोग वंचीत है विहार सरकार के घोषणा की प्रत्येक भुमीहिनो को पांच डीसमील जमीन देने की वादा सिर्फ कागज पर ही घोषना होता है हम गरीब मुसहर जाती के लिए सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं।










