लौरिया के चंडाल चौक पर बस एवं बाइक के आमने सामने भिड़ंत में बाइक चालक की मौत, बस चालक फरार।

0
216

Spread the love

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक सिंह की रिपोर्ट..

लौरिया। लौरिया बगहा मुख्य सड़क स्थित चंडाल चौक पर सोमवार को सुबह में समय करीब नव बजे बस एवं बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गया जिसमें बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी ।घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्मेंट अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना कारीत बस को जप्त कर थाना लाया गया है। मृत युवक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के बहुअरवा वार्ड संख्या 6 निवासी जय प्रकाश राउत के 25 वर्षीय पुत्र नबीन कुमार पटेल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नबीन अपने फुआ के घर लौरिया थाना क्षेत्र के बेलवा मोड़ गया था बेलवा मोड़ से वह अपने घर लौट रहा था कि जैसे ही लौरिया बगहा मुख्य सड़क स्थित चंडाल चौक पर पहुंचा तभी सामने से आ रही बाल्मीकी बस बी आर 06 पी बी 7045 से आमने-सामने भिड़ंत हो गया जिसमें उसकी मौत घटनास्थल पर ही हों गई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटना कारीत बस को जप्त कर थाना लाया गया है शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है घटना से संबंधित अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएंगी। वहीं परिजनों ने बताया कि नबीन दों भाई एवं तीन बहनों में दुसरे नंबर पर था तथा वह यूपीएससी का तैयारी करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here