सिंचाई विभाग के लापरवाही से सभी सिंचाई नाला पड़े मृत किसानों को हो रही सिंचाई में और असुविधा।

0
30

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बिजजीखरवा सिंचाई प्रमंडल के अंतर्गत बिशनपुर सबडिवीजन में पढ़ने वाला सिंचाई कॉलोनी रामसरिया चौक बरसों पूर्व से खंडहर में तब्दील हो चुका है इसके साथ ही बिशनपुर सबडिवीजन सिंचाई विभाग के अंतर्गत सभी सिंचाई नाला भी ध्वस्त हो चुका है जिस पर आज तक विभाग के आला अधिकारी चाहे वह बिशनपुर सबडिवीजन के एसडीओ हो या बिजी खरवा सब डिवीजन के स्कूटी इंजीनियर तमाम पदाधिकारी का नजर इस और नहीं जा रहा है। जिससे आम किसानों को नहर से सिंचाई करने में काफी मशक्कत करना पड़ता है। वही राम सरैया चौक पर आधा दर्जन से ऊपर सिंचाई भवन बने आज खंडहर में तब्दील होते हुए झाड़ियां से भर चुका है जिसे देखने वाला आज विभाग के कोई पदाधिकारी नहीं आते हैं ।

वहीं इस दौरान जब बिशनपुर सब डिवीजन के एसडीओ कुंदन कुमार से इस संबंध में जानकारी ली गई उन्होंने साफ अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मैं अभी नया-नया जाकर योगदान किया हूं मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में एक्साइटिंग इंजीनियर से जानकारी लिया जाए वही इस संबंध में जब स्कूटी में इंजीनियर सिंचाई प्रमंडल बिजी खरवा से संपर्क स्थापित करने का काफी प्रयास करने के बावजूद भी उनसे इस संबंध में कोई संपर्क नहीं हो पाया वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस पर कई सवाल उठाते हुए कहा कि आज यह करोड़ों रुपए के लागत से बनी भवन आज शराब और गांजा पीने वालों का अड्डा बना हुआ है जहां पर रात्रि में भी कुछ अपराधी लोग भी यहां आकर अड्डा बनाते हैं इसके पूर्वी यहां पर तमाम विभाग के आला अधिकारी रहा करते थे जहां से बिशनपुर प्रमंडल का सिंचाई सुविधा यहां से किसानों को प्राप्त होता था लेकिन आज सभी मृत प्राय हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here