

लौरिया से अखिलेश उर्फ दीपक सिंह की रिपोर्ट
लौरिया। बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर हिरालाल डॉक्टर के आवास के समीप रविवार तड़के पुलिस ने पशु तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया। गश्ती के दौरान संदिग्ध पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर पिकअप से आठ मवेशी बरामद किए गए, जिन्हें तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि वाहन के रजिस्ट्रेशन की जांच जारी है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।










