मोटरसाइकिल और टोटो के जोरदार चक्कर में आठ लोग जख्मी सभी रेफर

0
27

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेसर रामपुर मुख्य सड़क सुरहा मोड़ के आगे मांझी बासा के सामने रामपुर तरफ से आ रहे अपाची मोटरसाइकिल चालक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे एक ही परिवार के पांच सदस्यों में से पति-पत्नी एवं पुत्री काफी जख्मी हो गए एवं दो बच्चे बाल बाल बच्चे वही मोटरसाइकिल चालक भी काफी जख्मी हो गए स्थानीय लोगों ने सभी ज़ख्मियों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुली डूमर लाया गया जहां चिकित्सा कर रहे हैं चिकित्सा चंदन कुमार ने एवं जी एन एम लोकेश मीणा एवं सुरेंद्र कुमार के द्वारा उपचार करते हुए बेहतर इलाज हेतु विशेष जख्मी मोटरसाइकिल चालक अमरपुर थाना क्षेत्र सतपुर गांव निवासी गुरुदेव शर्मा एवं सागर कुमार शर्मा को मायागंज भागलपुर भेजा गया।

जबकि टोटो चालक शंभूगंज थाना क्षेत्र बंधुडीह गांव निवासी कन्हैया यादव पिता नागेश्वर यादव को चिकत्सक के द्वारा मायागंज भागलपुर रेफर किया गया लेकिन परिजनों के द्वारा यह चिकित्सक को बताया गया कि मायागंज नहीं ले जाएंगे किसी प्राइवेट चिकित्सक के यहां दिखाएंगे वही टोटो पर सवार जख्मी कैलाश शाह उम्र लगभग 50 वर्ष पत्नी सुलेखा देवी उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्री शिवानी कुमारी उम्र लगभग 18 वर्ष इन तीनों ज़ख्मियों को बांका सदर अस्पताल विशेष उपचार हेतु भेजा गया जबकि जख्मी के छोटे पुत्र अमित कुमार उम्र लगभग 12 वर्ष पिता कैलाश साह एवं मनीषा कुमारी उम्र लगभग 7 वर्ष यह दोनों बाल बाल बच्चे कोई खतरा नहीं जानकारी होगी टोटो चालक कन्हैया यादव खेसर बस स्टैंड से सभी को लेकर इंग्लिश मोर की ओर जा रहा था इसी बीच यह घटना हो गया है अमरपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल से टोटो एवं मोटरसाइकिल को जप्त करते हुए थाना ले गई है अमरपुर पुलिस के द्वारा जानकारी के अनुसार आवेदन प्राप्त होते ही जांचों उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here