मोटरसाइकिल दुर्घटना में नीतीश कुमार सिंह हुए जख्मी चिकित्सक ने देखते ही किया मृत घोषित।

0
118

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। जिले के खेसर थाना क्षेत्र बहोरना गांव निवासी 25 वर्षीय नीतीश कुमार सिंह पिता सुनील कुमार सिंह अपने मोटरसाइकिल से मंगलवार के संध्या शंभूगंज थाना क्षेत्र जंगल झाखरा अपने दोस्त के घर शादी समारोह में जा रहे थे इसी बीच सामने से आ रही किसी बड़े गाड़ी की रोशनी आंख पर-पड जाने से चालक अपना संतुलन खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे काफी जख्मी हो गए पीछे से और है कुछ साथियों द्वारा एवं जंगल जखरा के स्थानीय लोगों द्वारा उपचार हेतु कोरमा अस्पताल ले जाया गया जख्मी का बुरा हाल देख कुर्मा अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए परिजनों के द्वारा इन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर ले गया।

जहां चिकित्सकों ने देखते ही नीतीश कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया मृत्यु की घटना की खबर गांव मिलते ही गांव में परिजनों में चीख पुकार शुरू हो गया जानकारी हो की मृतक नीतीश कुमार सिंह दो भाई में छोटा था और अविवाहित था बड़ा भाई रितेश कुमार सिंह बहन मनीषा कुमारी माता बुलबुल देवी दादा कमलेश्वरी सिंह दादी शिवानी देवी के अलावे उन परिजनों का भी रो-रो कर इस घटना को लेकर बुरा हाल हो रहा है नीतीश कुमार सिंह के दुर्घटना में मृत्यु होने पर ग्रामीणों ने काफी दुख व्यक्त किया है जिसमें परिजनों के अलावे ओंकार सिंह अरविंद सिंह दशरथ सिंह कैलाश सिंह शेखर सिंह नुनु लाल सिंह अभिनव सिंह दिलीप सिंह जीवन सिंह रवि शंकर सिंह प्रमोद सिंह विभाश सिंह के अलावे भी अन्य लोगों ने भी इस घटना पर काफी दुख व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here