अंबेडकर जयंती पर शिशु भारती का गठन, छात्रों ने लिया नेतृत्व का संकल्प।

0
29

Spread the love

जिला ब्यूरो, विवेक कुमार सिंह

बेतिया/वाल्मीकिनगर :- सरस्वती विद्या मंदिर, वाल्मीकिनगर में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिशु भारती का गठन करते हुए भैया-बहनों के बीच शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय मिश्र ने उपस्थित विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने नवगठित शिशु भारती के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में बहन साक्षी कुमारी को प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि भैया स्वराज को सेनापति, भैया राघवेन्द्र कुमार को सह-सेनापति पद पर नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अन्य भैया-बहनों ने भी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशु भारती प्रमुख आचार्य प्रभु प्रसाद, मनोज कुमार, छठु साह, संतोष कुमार, दिनेश कुमार, माधुरी कुमारी, पुष्पा कुमारी, जानवी थापा एवं तान्या कुमारी की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया। विद्यालय परिवार ने इसे एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here