ए पी एच सी खेसर ,ए पी एच सी भितिया में 14 वर्ष से ज्यादा और 15 वर्ष से कम उम्र बच्ची को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर दिया गया वैक्सीन।

0
56

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। बांका जिला अंतर्गत फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के एक पी एच सी खेसर एंव ए पी एच सी भितिया में 14 वर्ष से ज्यादा और 15 वर्ष से कम उम्र के बच्ची को एच पी भी ग्राडासील वैक्सीन आज सोमवार को अभियान चलाते हुए देने का कार्य किया गया इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वैक्सीन से बच्ची को कैंसर से बचाव होता है साथ ही यह भी बताया गया की यह वैक्सीन बिल्कुल सही और सुरक्षित है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु अत्यंत उपयोगी है वैक्सीन को सफल संचालन हेतु डाक्टर अवध किशोर तिवारी , डाक्टर कंचन प्रभा,और डाक्टर शिवजी सिंह के निगरानी में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है ।प्रभारी द्वारा यह भी घोषना किया गया है की सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु यह टीका स्वयं प्रेरीत हो लगवाना चाहिए पोषक क्षेत्र की ए एन एम,आशा से भी संपर्क कर यह टीका केंद्र पर लगवा सकते हैं ।भितिया में ए एन एम ममता कुमारी,कामनी कुमारी,खेसर में ए एन एम रेखा सिंन्हा,बिंदू कुमारी,आशा फैसिलिटेटर रीता देवी एवं संबंधित केंद्र के आशा का पूर्ण रुप से सहयोग कर रही है । प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम का पर्यवेक्षण बि एच एम विकास कुमार,भी सी एम् रोहीत कुमार ,बि एम एन ई प्रीतम कुमार झा , उर्फ बीकू के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here