विद्यालय पहुंचने की जल्दबाजी में शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत।

0
101

Spread the love

विवेक कुमार सिंह ब्यूरो बेतिया

बगहा/वाल्मीकिनगर। बाल्मीकिनगर के कैलाशपुर हवाई अड्डा विद्यालय में पदस्थापित खड्डा निवासी शिक्षक आफताब अहमद की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि विद्यालय पहुंचने की जल्दी में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बाल्मीकिनगर मुख्य पथ पर चमानिया और धोबहा के बीच एक पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर विद्यालय के शिक्षक पहुंचे और डायल 112 को खबर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे, जहां माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here