जिला मुख्यालय जगतपुर में राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में पार्टी संगठन विस्तार एवं अम्बेडकर जयंती मनाने को लेकर हुई बैठक।

0
17

Spread the love

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका

बिहार/बांका। ज़िला मुख्यालय बांके के जगतपुर में राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के बांका जिला अध्यक्ष नियोजन कुमार सिंह के अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड के संगठन साथियों के साथ एक बैठक करते हुए संगठन का विस्तार करते हुए 14 अप्रैल को पार्टी कार्यालय बांका जगतपुर में भव्य रुप से बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाने को लेकर चर्चा किया गया इस दौर ज़िला अध्यक्ष ने उपस्थित संगठन के साथियों को कहा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सह पूर्व सांसद एवं पार्टी के विहार प्रदेश नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष। चन्दन कुमार सिंह के द्वारा राज्य के सभी जिला अध्यक्षो जिला संगठन के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है की पार्टी के संगठनों को विस्तार करते हुए मजबुती प्रदान करें आज के बैठक में जिला अध्यक्ष बांका नियोजन कुमार सिंह के द्वारा बताया गया की संदीप कुमार सोरेन को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के द्वारा एस सी एस टी कोटे से प्रदेश सचिव बनाया गया है , ईश्वर चौड़े को एस सी एस टी कोटे से बांका जिला का ज़िला अध्यक्ष बनाया गया है ,वहीं अल्पसंख्यक ज़िला अध्यक्ष के द्वारा निसार अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का ज़िला उपाध्यक्ष बनाया गया है ,शेख साबीर को अमरपुर प्रखंड का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है , वहीं बैंसी प्रखंड का निजामुद्दीन अंसारी को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है ,जबकी जिला अध्यक्ष निरोज कुमार सिंह के द्वारा राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी के संगठन में अलीमुद्दीन अंसारी को पार्टी के जाला उपाध्यक्ष बनाने का काम किया गया है बताया गया कि बैठक में संगठन के काफी संख्या में साथी उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here