

सुधीर कुमार सिंह जिला रिपोर्टर बांका
बिहार/बांका। देश के प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे मन की बात कार्य क्रम को लेकर प्रखंड के खेसर पंचायत के विश्वकर्मा टोला भूतनाथ मंदिर प्रांगण में बूथ संख्या 236 में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ अध्यक्ष नयन शर्मा के नेतृत्व में मन की बात को पार्टी के दर्जनों लोगों के द्वारा सुनने का काम किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार भगत उर्फ कुणाल भगत बांका इसके साथ ही इस कार्यक्रम में दीपक शर्मा,गणेश शर्मा,सुरेश शर्मा, दयानन्द शर्मा,बीरबल शर्मा,अनील शर्मा, संजीव शर्मा,आदी अन्य लोग उपस्थित थे संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा की मार्च का यह माह वैश्विक स्तर पर बहुत ही हलचल भरा रहा है ।हम सबों को याद है की पूरा विश्व भूतकाल मे कोविड के कारणो से एक लम्बे समय तक अनेकों समय से गुजरा था ।हम सभी को अपेक्षा थी की कोरोना के संकट से निपटने के बाद दुनिया नये सिरे से प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगी।








